भगवानपुर हाट: चुनाव कार्य के लिए हाईस्कूल में बनाए जा रहे पंडाल से गिर मजदूर की मौत

0
Dead Body
  • स्कूल में मची अफरातफरी, घंटों प्रशासन ने नहीं ली सुधि
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय के एसएस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में चुनाव सामग्री वितरण को लेकर बनाए जा रहे करीब बीस फीट की ऊंचाई वाले पंडाल से गिरकर बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के सुनरपुर छोटका बनिया गांव के स्व. विश्वनाथ राम का पुत्र शिव कुमार राम था। मजदूर के गिरने से स्कूल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में साथी मजदूर उसे इलाज के तत्काल भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीवान ले जाने के दौरान उसकी हालत को बिगड़ते देख साथी मजदूर उसे इलाज के लिए भगवानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उसकी मौत पर मृतक के साथ काम कर रहा रिश्तेदार(मृतक का बहनोई) मजदूर परसा थाना क्षेत्र के बनकेरवां गांव का शम्भू राम रोने-बिलखने लगा। साथ काम करने वाले अन्य मजदूर उसे सांत्वना देने में जुटे थे। लेकिन घटना के घंटों बाद तक प्रशासन ने कोई सुधि नहीं ली। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के निर्देश पर एएसआई आफताब आलम निजी अस्पताल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। रिश्तेदार मजदूर ने बताया कि मृतक के घर इसकी सूचना दे दी गई है। घटना की खबर लगते ही मृतक की पत्नी ज्ञानती देवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।