भगवानपुर हाट: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ मंदिर के समीप एनएच 331 पर बुधवार की रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक सफेद और नीला रंग का शर्ट और भूरा रंग का पैंट पहना था। उसके सिर के पिछले व बाएं पैर और हाथ में गंभीर चोट आई थी। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगो के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो कई दिन से सड़क के किनारे घूमता नजर आ रहा था।