भगवानपुर हाट: मीरजुमला व शंकरपुर पैक्स में धान की खरीददारी शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट बीसीओ राकेश कुमार की देखरेख प्रखंड के मीरजुमला व शंकरपुर पैक्स में गुरुवार से धान की अधिप्राप्ति शुरू हुई। मीरजुमला पैक्स में पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष बब्बन तिवारी, बीसीओ राकेश कुमार, प्रबंधक राजू तिवारी की उपस्थिति में तीन किसान बब्बन तिवारी, किशोर कुमार व वीर सिंह से दो सौ क्विंटल धान की खरीददारी की गई। वहीं शंकरपुर पैक्स में अध्यक्ष शंभू प्रसाद व बीसीओ की उपस्थिति में एक किसान से 45 क्विंटल धान की खरीददारी की गई।

बीसीओ ने बताया कि किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित दर 2040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदारी की गई है। उन्होंने कहा कि धान में 17 प्रतिशत तक नमी की मात्रा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रखंड के 20 में से 12 पैक्स मीरजुमला, शंकरपुर, बलहां एराजी, बिठुना, सहसरांव, बनसोही, सराय पड़ौली, गोपालपुर, उत्तरी साघर सुल्तानपुर, दक्षिणी साघर सुल्तानपुर, सोंधानी सहित 12 पैक्सों को एक नवंबर से धान अधिप्राप्ति का निर्देश प्राप्त हुआ है, लेकिन गुरुवार को मात्र दो पैक्सों में ही धान की अधिप्राप्ति शुरू हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024