भगवानपुर हाट: भूमि विवाद में हुई मारपीट में सात घायल, चार रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ढोढ़पुर गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

घायलों में रामानंद सिंह, मालती देवी, गीता देवी, ममता कुमारी, पुष्पा कुमारी, सत्यप्रकाश सिंह, अणु कुमारी शामिल हैं। घायलों में रामानंद सिंह, मालती देवी, गीता देवी तथा ममता कुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घायल गीता देवी के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।