भगवानपुर हाट: अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

0
nirikshan

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महाराजगंज नितेश कुमार ने प्रखंड कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के विभिन्न संचिकाओं की जांच की। इस क्रम में उन्होंने आरटीपीएस काउंटर, अंचल अभिलेखागार आदि का जायजा लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ कार्यालय कक्ष में राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, वृद्धा पेंशन आदि के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा जन कल्याणकारी योजना को जनता के बीच में शत-प्रतिशत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार यादव, सीओ रणधीर कुमार सहित अन्य अंचल और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।