भगवानपुर हाट: गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की तलाश में टीम पहुंची जुआफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट आजादी के अमृत महोत्सव के आवास पर केंद्रीय सांस्कृतिक विभाग भारत सरकार की टीम भारतीय इतिहास में गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की तलाश कराने में जुटी हुई है। कला सांस्कृतिक विभाग राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान बिहार के निर्देश पर चिह्नित सदस्य जिला स्तर पर गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की तलाश में टीम के सदस्य ग्रामीण बुजुर्गों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से कर रही है। टीम का एक सदस्य शिक्षक विनय कुमार सिंह शुक्रवार को जुआफर गांव पहुंच स्वतंत्रता सेनानी बलिदानी शुभ लाल के घर पहुंच जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

विनय कुमार सिंह ने बताया कि सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के तलाश करा रही है। उन्होंने बताया कि सिवान जिले में वैसे सभी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की तलाश की जाएगी एवं उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जुआफार निवासी बलिदानी स्वतंत्रता सेनानी शुभलाल को अंग्रजों ने महाराजगंज थाना पर तिरंगा झंडा फहराने के समय सात गोलियां मारी थी। उन्होंने शुभ लाल के पोता विनय कुमार विनय, राज कुमार, पौत्र वधू माला देवी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य रागिनी प्रिया, वरुण प्रकाश तथा नूतन प्रिया से मिल कर स्वतंत्रता सेनानी शुभ लाल के बारे में जानकारी हासिल की।