भगवानपुर: 631 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए नौवें चरण में वोट डाले जाएंगे

0
  • प्रशासनिक स्तर पर चल रहीं हैं चुनाव की तैयारियां
  • 286 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, तीन आदर्श बूथ बनेंगे

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर में पंचायत चुनाव के नौवें चरण में 29 नवम्बर को प्रखंड के 631 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. कुन्दन ने बताया कि प्रखंड के सभी बीस पंचायतों में कुल चुनाव के लिए 286 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। इनमें छह सहायक मतदान केन्द्र व चौदह चलंत मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों पर प्रखंड के 631 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रखंड के सभी बीस पंचायतों में बीस मुखिया, बीस सरपंच, 280 वार्ड सदस्य, 280 पंच सदस्य, अठाइस पंचायत समिति सदस्य व तीन जिला परिषद सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। मतदान के लिए प्रखंड के 193 भवनों में 286 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वोटरों व मतदान कर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए कई भवनों में एक से अधिक बूथ भी बनाए गए हैं। सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। इसे लेकर तैयारियां चल रहीं हैं।