Siwan News

भाजपा नेता पर फायरिंग में इस्‍तेमाल पिस्‍टल बरामद

परवेज़ अख्तर/​सिवान :- 1 अप्रैल को महादेवा ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर सोलह में पंचायती के दौरान वार्ड पार्षद पर जिस हथियार से फायरिंग कर उन्हें घायल किया गया था। उस हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने हथियार के साथ खोखा भी बरामद किया है। हथियार को पुलिस ने शिववचन साह के टूटे हुए मकान में ईंट के दर्ज से बरामद किया। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपित गोदइला अपने घर पर आया हुआ है। इसके बाद वहां छापेमारी की गई लेकिन वह नहीं मिला। इसी क्रम में जानकारी मिली कि उसने हथियार को पड़ोस में रहने वाले शिववचन साह के मकान में रखा है। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ईंट के के दर्जों को हटाया गया तो उसमें एक पिस्टल बरामद किया गया। इसमें बारूद की महक आ रही थी। पुलिस ने बरामद पिस्टल व खोखा को जब्त कर जब्ती सूची के आधार विधि परीक्षण के लिए हथियार को सील कर मुजफ्फरपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर सूचना यह भी है कि गोदइला कोर्ट में जल्द ही आत्मसमर्पण करेगा। बता दें कि एक अप्रैल को महादेवा में विवाद के दौरान पंचायती हो रही थी। पंचायती के दौरान मुख्य आरोपित गोदइला और मंटू के बीच विवाद हो गया था। मारपीट की घटना के दौरान सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता राजन साह अपने पुत्र सौरव उर्फ रॉकी के साथ वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इसी क्रम में गोदइला ने पास में रखे पिस्टल को निकाल कर राजन साह पर फायरिंग कर दी। जिससे उनके पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायल के बयान पर छह लोगों को नामजद किया। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोदइला के पिता दुर्गा साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट में वारंट प्रे किया है।​

 

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024