Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिहार विधानसभा चुनाव : डाक का झंझट खत्म, सर्विस वोटरों को मोबाइल पर मिलेगा बैलेट

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार के डेढ़ लाख से अधिक सर्विस वोटरों के लिए चुनाव आयोग मतदान की नई व्यवस्था में जुटा है। इनके लिए इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की जा रही है। रजिस्टर्ड सर्विस वोटरों को उनका बैलेट पेपर मनचाहे स्थान पर मोबाइल एप के माध्यम से मिल जाएगा। वे वहां बैलेट प्रिंट कराएंगे। फिर मनपसंद प्रत्याशी को वोट देकर बैलेट निर्वाची पदाधिकारी को भेज सकेंगे। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के सर्विस वोटरों को मतदान के लिए अब डाक विभाग से बैलेट मिलने का इंतजार नहीं करना होगा।सूबे में अभी 160422 सर्विस वोटर चिह्नित हैं। इन्हें आयोग ईटीपीबीएस के तहत रजिस्टर्ड करेगा और उनका बैलेट पेपर ऑनलाइन मोबाइल के जरिए उपलब्ध कराएगा। पूर्व में सर्विस वोटरों को डाक विभाग से बैलेट मिलने में देर हो जाती थी। नाम-पते में त्रुटि से कभी कभी तो इन वोटरों को बैलेट पेपर तक नहीं मिलता था।

ऑनलाइन वोटिंग की दिशा में पहला कदम

हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि चुनाव आयेाग ऑनलाइन वोटिंग की तैयारी कर रहा है, लेकिन जानकार इस दिशा में बढ़ाया गया पहला कदम बता रहे हैं। छोटे स्तर पर सर्विस वोटरों के लिए यह सुविधा लागू होने के बाद भविष्य में इसका फलक बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल चुनाव आयोग के सहायक आयुक्त सक्षम कुमार ने इस संबंध में राज्य निर्वाचन विभाग से फीडबैक मांगा है। उन्होंने मोबाइल के जरिए पोस्टल बैलेट के उपयोग की प्रक्रिया तय करते हुए कहा है कि इसमें यदि किसी सुधार या संशोधन की गुंजाइश हो तो जल्द चुनाव आयोग को अवगत करायें। ताकि चुनाव से पहले इसकी प्रक्रिया दुरुस्त कर ली जाये।

सूबे में जिलावार सर्विस वोटर 

पश्चिम चंपारण 3034, पूर्वी चंपारण 4353, शिवहर 178, सीतामढ़ी 2335,मधुबनी 3356, सुपौल 1180, अररिया 885,किशनगंज 158, पूर्णिया 1091, कटिहार 1739, मधेपुरा 1210, सहरसा 1740, दरभंगा 2218, मुजफ्फरपुर 4959, गोपालगंज 2265, सीवान 7121, सारण 10768, वैशाली 6318, समस्तीपुर 3902, बेगूसराय 4086, खगड़िया 2970, भागलपुर 6241, बांका 1909, मुंगेर 5364, लखीसराय 2522, शेखपुरा 889, नालंदा 5215, पटना 12462, भोजपुर 17435, बक्सर 8634, कैमूर 2856, रोहतास 7409, अरवल 2616, जहानाबाद 4487, औरंगाबाद 3967, गया 7788 नवादा 3307 व जमुई 1455

साल दर साल सूबे में ऐसे बढ़े सर्विस वोटर

वर्ष                     सर्विस वोटर

2009                 47430

2010                 56599

2011                  58671

2012                 64249

2013                 67859

2014                 72806

2015                 78079

2016                 92195

2017                104262

2019                132059

2020                160422

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024