जहरीली शराब का शिकार हुआ बिहार पुलिस का जवान…. पीने से गई जान….परिजनों में मचा कोहराम

0

पटना: बिहार में लगातार जहरीली शराब पीने से लोगो की मौत हो रही है। आम जनता से लेकर पुलिस महकमे के भी कर्मी इससे अछूते नहीं रहे है। आज फिर एक पुलिसकर्मी की जहरीली शराब से मौत हो गयी। दरअसल शेखपुरा जिला के गागोर गाँव के रहनेवाले चंदन कुमार का बिहार पुलिस में नौकरी हुआ था। नौकरी के लिए बेगूसराय जिला के पुलिस लाइन में योगदान दिया था। योगदान के बाद बांका जिला में ट्रेनिग करने आया था। ट्रेनिग के दौरान ही हाफ लीटर शराब का सेवन करने की भी पुष्टि चंदन कुमार खुद कर रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परिजनों के द्वारा बताया गया की पहले वह होम गार्ड में बहाल था। उसके बाद बिहार पुलिस में नौकरी हुई थी। बताया जा रहा है की वह लगभग 5 वर्षों से सरकारी सेवा में कार्य कर रहा था। जबकि उसकी शादी के लगभग 5 साल हो गया था। वह अपने पीछे दो बच्चे को छोड़ कर चला गया है। वही घटना के बाद घर में मातम का सन्नाटा छाया हुआ है।

परिजनों द्वारा बताया गया की पहले पेट में दर्द हुआ। उसके 5 घंटे बाद आंख की रोशनी चली गई थी और उसके बाद उल्टी हुई थी। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज भागलपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। हालाँकि परिजन इस मामले में खुल कर बात करने से परहेज करते दिखे।