बिहार की अनोखी शादी, 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हन, देखने के लिए लग गई हजारों लोगों की भीड़

0

पटना: भागलपुर नवगछिया क्षेत्र अभिया गांव में एक ऐसी शादी हुई। जहां बिना निमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गए। आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी अनोखी शादी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस शादी को अनोखी शादी इसलिए कहा जा रहा क्योंकि यहां दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। वह भी हर किसी की तरह भविष्य के सपने संजोए सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए। बता दें कि दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी है। जिसका विवाह मसारु निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती से हुई। दोनों वर और वधू भागलपुर जिला के हैं। दोनों की जोड़ी जम रही।

जहां दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। लोग भी उनको आशीर्वाद दे रहे। जोड़े के साथ सेल्फी लेने में मस्त हैं। कहते हैं इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजते हैं। यह बात शत प्रतिशत आज साबित हो गया।