Siwan News

बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत पर हंगामा

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- सीवान छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर जसौली पैट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक जसौली गांव के स्व. तपेश्वर चौधरी की पत्नी अनारकली देवी थी। इधर, महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को पुलिस के कब्जे से लेकर छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर रख दिया जिससे काफी देर तक सड़क को जाम रहा। इससे दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। आक्रोशित लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिलाने व छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर वाहनों की गति कम करने की मांग कर रहे थे। नारेबाजी के दौरान उग्र लोग कई बार निजी क्लीनिक में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया, जहां बाइक के चालक ने दुर्घटना के बाद मरी महिला के शव को ले जाकर रखा था। हालांकि काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी व सख्ती से लोगों की एक न चली। इधर, पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोग शांत हुये। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पेंशन उठा लौट रही थी अपने घर जसौली

बाइक की चपेट में आने से प्राण गंवाने वाली अनारकली देवी प्रखंड स्थित बैंक से वृद्धा पेंशन की राशि का उठाव कर घर जसौली लौट रही थी। इसी दौरान पैट्रोल पंप के समीप बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन घायल महिला वहां पर नहीं थी। इससे परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। परिजन पीएचसी व अन्य स्थान पर भागदौड़ करने लगे। बावजूद महिला का कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। इसके बाद घटना की सूचना थाने को दी गई। इस बात की खबर लगते ही पुलिस ने घायल महिला का पता लगाने के लिए कई खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि बाइक सवार घायल महिला को अपनी गाड़ी से लेकर कहीं चला गया है। इससे घरवाले और अधिक बेचैन हो गए। हालांकि करीब तीन घंटे बाद पुलिस को खबर मिली कि महिला का शव पचरुखी के एक निजी अस्पताल में पड़ा हुआ है। आनन-फानन में अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल से कब्जे में लेने के साथ ही बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

अनियंत्रित वाहनों की गति पर लगे लगाम

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर जसौली पैट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत से लोग काफी आक्रोशित हो गए थे। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर घटना का मुख्य कारण वाहनों की अनियंत्रित गति भी है। जब-तक छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर ब्रेकर नहीं बनाए जाते और वाहनों की गति नियंत्रित नहीं होती है, आए दिन घटनाएं होती रहेगी। लोग इस मार्ग पर पचरुखी बाजार में वाहनों की एक निश्चित गति लगाने की बात कह रहे थे। कहा कि बाजार में आपाधापी मची रहती है। भीड़ के बावजूद वाहन की गति नियंत्रित नहीं होती है। इससे दुर्घटना घटित होते रहती है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024