भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिट्टू को मिल रही बधाइयां

0
badhaie

परवेज अख्तर/सिवान:- भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को गोपालगंज एवं छपरा का प्रभारी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता व्याप्त है इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष सह छपरा गोपालगंज के प्रभारी राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और इस जिम्मेदारी पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं सरकार प्रायोजित किसानों के कल्याण की योजनाओं का लाभ किसानों को पारदर्शिता से मिले इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएंगे राजीव कुमार सिंह और बिट्टू सिंह के छपरा गोपालगंज के प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया रवि राय पूर्व मुखिया प्रभुनाथ सिंह संदीप सिंह प्रमोद सिंह राजीव कुमार पांडे गोलू सिंह त्रिपुरारी शरण सिंह उर्फ बम जी अशोक पटेल संजय यादव सुनील शाह उमेश राम विजय राम समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)