भाजपा ने मनाई पूर्व पीएम व पूर्व सांसद की जयंती

0
bjp ne manai atal ji ki jayanti

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड प्रखंड के बड़हरिया गांव निवासी अनुरंजन मिश्रा के आवास पर प्रखंड ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में समारोह आयोजित कर के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय और सिवान के पूर्व सांसद पंडित जनार्दन तिवारी की जयंती मनाई गई। समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी,जिलाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष आदर्श पांडेय, गोरेयाकोठी प्रखंढ के मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, आयोजनकर्ता अनुरंजन मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में तीनों विभूतियों के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए ब्राह्मणों की एकता पर बल दिया गया। इस मौके पर नवल किशोर मिश्रा, अशोक मिश्रा, वंशी मिश्रा, परशुराम पांडेय, देवेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे। बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा पूर्व सांसद जनार्दन तिवारी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉ. अनिल गिरि, मंडल महामंत्री सुदीश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, बाबूलाल प्रसाद, सुरेश पांडेय, जयप्रकाश गौतम, नरेंद्र पर्वत, आसनरायण सिंह, राजेश गिरि आदि उपस्थित थे। बसंतपुर के कन्हौली चर्च के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारीकी जयंती प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में मनाई गई। इस मौके पर हरिकिशोर सिंह, संजीव सिंह, पुष्पेंद्र बाबा, संजय पांडेय,मुखिया सोनू सिंह, छोटू सिंह, मनोज साह,जिला मंत्री संध्या उपाध्याय, अमरनाथ शर्माआदि मौजूद थे। पचरुखी प्रखंड कार्यालय परिसर पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंडल अधयक्ष दीनानाथ सिंह पटेल के नेतृत्व में मनाई गई। इस मौके पर अंबालाल शर्मा, नंद प्रसाद चौहान, धर्मेंद्र पटेल, उदय कुमार, लालबाबू तिवारी आदि उपस्थित थे। जीरादेई प्रखंड के ठेपहा बाजार में मंगलवार को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सहकारिता मंच के प्रदेश पदाधिकारी सरोज सिंह राणा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर ज्योतिश्वर भारती,प्रेमकांत यादव, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। दरौली प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली गांव मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंकज सिंह के निवास पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। समारोह का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर वरिय नेतवार शिव कुमार मांझी, अंब्ररिश कश्यप, नर्वेदश्वर तिवारी, सौरभ सिंह मंटू, भरत भूषण भारती, राज्यवर्धन सिंह राठौर, रमेंद्र यादव सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। भगवानपुर हाट प्रखंड के माघर बाजार में भगवानपुर हाट पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सोंधानी में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह के अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेई एवं मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला भाजयुमो मंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय, राज किशोर सिंह, मंटू सिंह, पवन सोनी, मालिक साह, रामराज राम, चंदन पंडित, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali