भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व उपमुख्यमंत्री पर दर्ज कराया मामला

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:- भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा ट्विटर पर दिए गए बयान के आलोक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत में तेजस्वी यादव के विरुद्ध परिवाद दर्ज करा कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर तेजस्वी यादव द्वारा ट्विटर पर अभद्र एवं अशोभनीय लांछन लगाए जाने से आहत होकर मामला दर्ज कराया है। दर्ज परिवार में परिवादी मनोज सिंह ने आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया है कि इससे मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है तथा प्रथम दृष्टया मानहानि का मामला भी बनता है। अदालत ने मामले को दर्ज कर सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित कर दिया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali