महिलाओं पर भाजपा ने दिया विशेष जोर

0
bjp

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर, बड़हरिया समेत अन्य प्रखंडों में रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आंदर बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व में सदस्यान चलाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन तलाक पर साहसिक निर्णय पर अधिकाधिक संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहीं हैं। जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल ने कहा कि दूसरी बार देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को कमान देकर यह साबित कर दिया है कि देश की जनता भ्रष्टाचार मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त, सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास वाली परिकल्पना युक्त भारत में विश्वास करती है। सदस्यता अभियान में विद्यासागर बैठा, मृत्युंजय तिवारी, आदित्य सिंह, रिंकू दुबे, राम अशीष दुबे, संदीप कुमार, मंडल महामंत्री सुभाष सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali