तरवारा के चाचोपाली में ब्राह्मण युवा मंच ने फूंका माँझी का पुतला, जमकर लगाए गए मुर्दाबाद के नारे

0

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के ब्राह्मण जाति के ऊपर अभद्र टिप्पणी पर पूरे ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज में भी काफी आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री पर सोशल मीडिया के द्वारा हमले शुरू हो गए हैं।जीतनराम मांझी के इस टिप्पणी पर ब्राह्मण युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने गोरेयाकोठी प्रखण्ड के चाचोपाली बाजार पर,ब्राह्मण युवा मंच के संरक्षक सह जदयू के राज्य परिषद सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी ने नेतृत्व में जीतनराम मांझी का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2021 12 20 at 7.43.01 PM

इस अवसर पर संरक्षक श्री तिवारी ने कहा कि,मांझी का यह बयान उनकी मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है,वे सुर्खियों में रहने के लिए जानबूझ कर हमेशा अनाप शनाप बोलते रहते हैं।जदयू नेता ने माँझी पर हमला करते हुए कहा कि, यह मत भूलो कि, हम शादी और श्राद्ध दोनो कराते हैं, हम शास्त्र के ज्ञाता हैं तो शस्त्र चलाने की भी क्षमता रखते हैं।

ऐसी टिप्पणी करने वालों को हमारा समाज कभी माफ नहीं करेगा और उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। निकेश चन्द्र तिवारी ने जोर देकर कहा कि, हमें छेड़ो मत,वरना गम्भीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है।हम किसी को छेड़ते नहीं हैं और छेड़ने वालों को छोड़ते भी नहीं हैं।

WhatsApp Image 2021 12 20 at 7.43.00 PM

इस अवसर पर ब्राह्मण युवा मंच के अध्यक्ष अभिजीत तिवारी, सचिव अंकुर तिवारी, हितेंद्र तिवारी, दीनबन्धु तिवारी, मार्कण्डेय तिवारी,सुजीत कुमार तिवारी, युगल किशोर तिवारी, विवेक तिवारी, अर्जुन तिवारी, केशव तिवारी, राहुल तिवारी, बिपिन तिवारी,संदीप तिवारी, नितेश तिवारी, दीपक पांडेय,विजय तिवारी, सतीश कुमार, चंदन कुमार,अरविंद तिवारी,रितेश कुमार, हीरो कुमार,कल्लू बाबा,सुधांशू तिवारी,नन्दन कुमार,नवीन कुमार तिवारी सहित सैकड़ों युवाओं ने जीतनराम मांझी का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाये।