सिवान में पास लेने के विवाद में कांवरिया की पीटकर हत्या, छह घायल

0
kavariya ki maut

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के भरथुई गांव समीप बुधवार की सुबह गाड़ी से पास लेने के मामूली विवाद में एक कांवरिया मॉब लिचिंग का शिकार हो गया। जबकि एक महिला सहित छह अन्य कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज पास के ही निजी क्लीनिक में चल रहा है। मृतक की शिनाख्त असांव गांव निवासी 60 वर्षीय जर्नादन यादव के रूप में हुई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित गांव के ही अन्नु कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी जबकि कांवरियों की पिटाई करने वाले अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में एएसपी कांतेश मिश्रा, नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों संग सदर अस्पताल में पहुंचे और मृतक के परिजनों व अन्य कांवरियों से मिलकर पूछताछ की।accident मिली जानकारी के अनुसार कांवरियों की पिटाई करने में आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक लोग थे जिन्होंने सभी कांवरियों की पिटाई हॉकी, लाठी, डंडा से की है। एक महिला से दुर्व्यवहार भी किए जाने की सूचना है। घायलों में दीना पर्वत, संतोष यादव, छोटे शर्मा, धर्मेंद्र यादव, कांति देवी, विजय यादव शामिल हैं। सभी कांविरया असांव थाना परशुरामपुर, लोहगाजर, शिवपुर सकरा, मनिया और मझवलिया गांव के हैं। बताया जाता है कि देवघर से जलाभिषेक के बाद कांवरियों का जत्था जीप में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जीप जैसे ही भरथुआ मोड़ पर पहुंची अपने गांव भरथुआ से अरविंद सिंह का पुत्र अनु सिंह (30) जामापुर अपनी किताब का दुकान खोलने जा रहा था। जैसे ही जीप और बाइक भरथुआ मोड़ पर पहुंची ड्राइवर ने अचानक ब्रेक ले लिया। इसके बाद अनु ने चोट लगने की बात कह फोन कर गांव के लोगों को बुला लिया और कांवरिया से भरी जीप से लोगों को उतार कर मारपीट शुरू कर दी। pitaiदो दर्जन की संख्या में मारपीट करने पहुंचे लोगों ने हॉकी, लाठी, डंडा से सभी की पिटाई की। इस पिटाई में चार लोग को गंभीर रूप से चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी जीरादेई ले जाया गया, जहां स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जर्नादन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल ले जाने के क्रम में जनार्दन यादव की मौत हो गई। जबकि घायल लोगों इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali