Siwan News

गिरजाघरों में रहा उत्सव का माहौल, कैरोल गीतों से गूंजा गिरिजाघर

परवेज अख्तर/सिवान : सोमवार को आधी रात गोशाला में ईशा मसीह का जन्म होते ही प्रभु के चरणों को चूमने के लिए महिलाएं और पुरुषों की भीड़ जिले के विभिन्न गिरजाघरों में उमड़ पड़ी। प्रभु ईशा मसीह के जन्म की खुशी में लोगों के कैरोल गाने के बाद रोटी और दाखरस का प्रसाद वितरित किया गया। आकर्षक रोशनी से सजाए गया चर्च पर शाम से ही महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुटना प्रारंभ हो गई थी। क्रिसमस के त्योहार को लेकर मसीही समाज का उत्साह सोमवार की शाम रोमन कैथोलिक चर्च में देखते ही बन रहा था। शाम होते ही आकर्षक लाइटों से रोशन हुआ चर्च आधी रात तक गुलजार रहा। शाम से ही चर्च में लोगों के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। रात 12 बजते ही महिलाओं और पुरुषों का जमावड़ा लग गया। लोगों की नजरें चर्च में बने गोशाला की आकर्षक झांकी पर टिकी हुई थी, जहां प्रभु ईसा मसीह का जन्म होना था। रात दस बजे से ही ईसा मसीह के जीवन पर आधारित विभिन्न पहलुओं पर लोग प्रकाश डालते रहे। रात बारह बजते ही गोशाला में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिले भर में मंगलवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए महादेवा, छोटपुर, मैरवा आदि में स्थित चर्चों की भव्य सजावट की गई थी। बच्चों ने केक काट तथा कैंडल जला भगवान यीशु का जन्मदिन मनाया। मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर प्रभु के प्रति कृतज्ञता जाहिर की गई। महादेवा चर्च के फादर मणि मसीह ने बताया कि मसीही समुदाय के लिए इससे बड़ा खुशी का दिन कोई और नहीं है। इसलिए सभी लोग इसे उल्लास के साथ मना रहे हैं। लोगों को प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी जा रही है। इस दौरान गिरिजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर उनके बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा।

डॉन बास्को हाई स्कूल में मना क्रिसमस डे

डाॅन बास्को हाई स्कूल वैशाखी में प्रभु ईशा मसीह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, वर्ग एक के छात्रों के बीच संगीत, भाषण, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों को क्रिसमस डे मनाने के उद्देश्य एवं महत्व भी बताया गया। कार्यक्रम में अरहम, सारा, मिंटू, दिव्यांशी, आद्या सिन्हा ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्य रेंजु आर चंद्रन, उप प्राचार्य दीपक वर्मा, शांति, दिलीप, बबीता सिंह, सुनीता सिंह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित थे। वहीं महादेवा रोड स्थित जेके कांवेंट में क्रिसमस डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक क्रिसमस ट्री, शांता क्लॉज की प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक शिवजी प्रसाद ने बच्चों की कला की सराहना की। इस मौके पर केक काट कर प्रभु ईशा मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया तथा बच्चों के बीच केक तथा मिठाई का वितरण किया गया। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया तथा बच्चों के बीच केक तथा मिठाईयां बांटी गई।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024