बच्चा चोर के अफवाह पर ग्रामीणों ने की रतजग्गा

0
bachha chori

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव के लोग बच्चा चोर के अफवाह में बुधवार को रात भर जगते रहे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर संध्या बिजली नहीं थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को रात के अंधेरे में ग्रामीणों ने मक्का के खेत के समीप देखा। ग्रामीणों ने देखा कि महिला हमारे गांकी नहीं है। ग्रामीणों ने बच्चा चोर कह कर हंगामा करने लगे। अभी महिला कुछ समझ पाती तब तक ग्रामीणों ने उस महिला को चोर कह मारने-पीटने के लिए दौड़ाने लगे। महिला भागते हुए मेन रोड पर आ गई। महिला अपनी बातों को साझा करने के लिए ग्रामीणों को रोक रही थी, लेकिन कोई भी व्यक्ति महिला की नहीं सुन रहा था। मौके पर पुलिस पहुंच कर महिला को अपने हिरासत में ले ली। मिली जानकारी के अनुसार महिला सिवान आई हुई थी। वाहन नहीं मिलने के कारण वह पगडंडी से अपने घर पैदल जा रही थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को थाना बुलाकर पूछताछ के बाद महिला को सौंप दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM