Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रदेश में बढ़ते अपराध व लूट के विरोध में जाप ने दिया धरना

परवेज़ अख्तर/सिवान:- प्रदेश में बढ़ते बलात्कार, लूट व हत्याओं के विरोध में शनिवार को जन अधिकार पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में जिला समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना दिया। घरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके है। शासन प्रशासन का खौफ समाप्त हो चुका है। राज्य में आज हत्या, लूट, बलात्कार, रंगदारी आम बात हो गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बिहार सरकार के जिम्मेदार सरकार की नाकामी छुपाने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कहा की जिले में जिस तरह हर दिन लूट और गोलीकांड हो रहे हैं, उससे तो लगता है कि सरकार और प्रशासन ने सरकार के सामने घुटने टेक दिए हैं। पुलिस सिर्फ शराब खोजने में जुटी हुई है। उसके बाद शराबबंदी सफल नहीं हो रही है। पहले दुकान में शराब मिल रही थी लेकिन आज लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। मौके पर किरण देवी, रिना देवी, तुलसी देवी, मु. शिवकली देवी, माया देवी, उषा देवी, कौशल्या देवी, फुलपति देवी, हीरामती देवी, चिंता देवी, मंगलावती देवी, राधिका देवी, मो. रिजवान, हैदर, विकास पांडेय, राकेश िसंह, अभिमन्यु यादव मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024