छपरा: मशरक में भाजपा मंडल कार्यकर्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

0

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का समापन महावीर चौक के पास एस एस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न विषयों पर पार्टी की रीति नीति पर वक्ताओं द्वारा विचार प्रकट किए। दूसरे दिन की शुरुआत भारत माता की जय और दीप प्रज्वलित कर किया गया। दूसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने केंद्र की मोदी के नेतृत्व में कराए विकास कार्यों को गिनाया। जितने विकास कार्य भाजपा के कार्यकाल में हुए उससे पहले कभी नहीं हुए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा एवं संचालन किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू ने किया। इस मौके पर राजेश्वर कुंवर, राकेश महंत, संजय तिवारी, कृष्णा तिवारी, मुसाफिर सिंह, गौतम औझा, विक्रमा सिंह, शशीरंजन कुमार समेत आदि मौजूद रहे। मौके पर किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।पार्टी का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाना है।समापन सत्र को संबोधित करते हुए दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नही अपितु एक परिवार है। देश की अस्मिता की रक्षा और समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा यही हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि हम पार्टी की रीति-नीति और विचार को जन-जन तक पहुचाएं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमें सतत संवाद, संपर्क, और प्रवास करना चाहिए। पार्टी के आधार को बढ़ाना चाहिए।