Categories: छपरा

छपरा: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण डोइला गांव में शुरू

प्रशिक्षण में आये पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सभी को विधायक जनक सिंह ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया

छपरा : जिले के इसुआपुर प्रखंड के डोइला गांव में भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बरे ही जोशो-खरोश के साथ किया गया। इस अवशर पर प्रदेश से आये संगठन महामंत्री नागेंद्र जी को विधायक जनक सिंह ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके पूर्व विधायक ने भाजपा नेता दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र के सामने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया ।कार्यक्रम में मण्डल से आये सभी स्वयंसेवको को भी अंगबस्त्र देकर विधायक श्री सिंह ने स्वागत किया। जिला से आये जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया। इस अवशर पर उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर को सविस्तार बताया।

श्री शर्मा ने पार्टी द्वारा निर्धारित सात विषयों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही भाजपा द्वारा 2014 के बाद कि राजनीति तथा सरकार द्वारा किये गये विकास कर्यो की जानकारी भी दीया। इस बाबत विधायक जनक सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में नए तथा पुराने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये कार्यकर्ता अपने अपने पंचायत में लोगों को भाजपा पार्टी तथा केंद्रीय सरकार के उपलब्धियों को बताएंगे ।मौके पर मण्डल अध्यक्ष शारदानंद सोनी, पूर्ब मण्डल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज गिरि, जिला महामंत्री अनिल सिंह, अशोक ओझा, प्रबोध कुमार सिंह, भोला सिंह ,कृष्णा महतो, पैक्स अध्यक्ष अनित देवी, कुमार शिवम, आनारमा पांडे, नन्दकिशोर सिंह, महेश पडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024