छपरा: पोखर में डूब 8 वर्षीय बालक की मौत

0
nadi me duba

छपरा: मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में शनिवार को एक आठ वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक ताजपुर के छोटकी फुलवरिया गांव निवासी बीरेंद्र साहनी का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता हैं। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि अंकित कुछ दिन पूर्व अपने ननिहाल तथा महम्मदपुर निवासी गुलाबी साहनी के घर आया था। आज सुबह घर के सभी सदस्य खेत में काम करने चले गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वापस लौटने के बाद अंकित को घर पर नही पाकर चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर तक कुछ भी पता नही चल सका। बाद में घर के बगल पोखरे में ढूंढा गया इसी क्रम में गड्ढे से बालक का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना स्थल पर मौजूद सबकी आँखे नम हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया।