छपरा: सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

0

छपरा: सड़क दुर्घटना में मृत बृद्ध का इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गया। मौत की सूचना मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृत बृद्ध मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव के स्व. धनेश्वर सिंह के 75 वर्षीय पुत्र रामदेव सिंह बताया जाता है। जो अपने भतीजा नीरज कुमार सिंह के साथ बहरौली बाजार से घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आया एक बाइक ने धक्का मार दिया। रामदेव सिंह एवं उनका भतीजा नीरज कुमार सिंह 38 पिता वकिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायलो को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया जहा से चिकित्सक ने घायल रामदेव सिंह की हालत नाजुक देख पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान घायल रामदेव सिंह की मौत हो गया। मौत की खबर मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को तीन पुत्र अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, बिनोद सिंह है। मृतक का शव गांव के श्मशान घाट पर पुत्र अनिल कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी।