छपरा: बाढ़ से एक लाख 72 हजार 507 लोग प्रभावित, कई मार्गों पर पानी

0

छपरा: गंगा, सरयू व सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण सारण में बाढ़ के पानी का बहाव लगातार जारी है। छह प्रखंडों के 150 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ के कारण एक लाख 72 हजार 507 लोगों का जनजीवन भी पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोगों ने प्रशासन से युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाए जाने की मांग की है। बाढ़ के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों व छोटे बच्चों को हो रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

शहर के निचले इलाकों में भी बाढ़ का फैलाव दिन प्रतिदिन जारी है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य शुरू किए गए हैं। जिले में फिलहाल कई जगहों पर सामुदायिक किचन चल रहा है। किचन की मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं बाढ़ का पानी राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग पर भी चढ़ा हुआ है, जिससे कई जगहों पर यातायात पर प्रभाव पड़ा है।