छपरा: नॉन इंटरलॉक कार्य को लेकर बलिया-सियालदह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन रद्द

0

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जायेगा। बलिया से 14 से 17 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। सियालदह से 13 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गोरखपुर से 14 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।कोलकाता से 15 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।गोरखपुर से 15 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। कोलकाता से 16 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

कोलकाता से 14 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।