छपरा: नवनिर्वाचित मुखिया की भाभी शराब के साथ गिरफ्तार

0

छपरा: रेवाड़ी पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया सुनील राजभर की भाभी को कोपा पुलिस ने दस लीटर देसी शराब के साथ गुरुवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला सोना देवी नव निर्वाचित मुखिया सुनील राजभर की भाभी बताई गई हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोपा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुखिया की भाभी शराब बेचती है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसमे एक अन्य महिला भागने में सफल रही तथा मुखिया की भाभी सोना देवी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि नव निर्वाचित मुखिया सुनील राजभर उसका देवर हैं। मुखिया की भाभी के शराब के धंधे में गिरफ्तारी के बाद लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला काफी अरसे से शराब का धंधा करती है। कोपा थानाध्यक्ष ने बताया कि दस लीटर देसी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया जाएगा।