छपरा: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

0
nadi me duba

छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भजौना के टोला पोखरभिंडा में तालाब में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक धर्मेन्द्र कुमार राम का पुत्र मनीष कुमार राम बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार की तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी मे चला गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

मस्ती में नहा रहे अन्य बच्चों को डूबने का शक तब हुआ मनीष नही दिखा और उसके कपड़े तालाब के किनारे पड़े थे। उसके बाद बच्चों को शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद हीं तालाब से शव बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गश्ती दल को भेज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।