छपरा: तरैया पंचायत के वार्ड नंबर 10 में स्थित अति पिछड़ा टोला हजाम टोला, शर्मा टोला व कुशवाहा टोला के लगभग 50 परिवार के लोग जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीण महावीर शर्मा, सुमन ठाकुर, मुरारी सिंह, कन्हैया सिंह, बांका सिंह व रामचंद्र सिंह कुशवाहा आदि ने बताया कि इस वार्ड में आज तक नली गली योजना से कोई काम नहीं हुआ जिस कारण उक्त बस्ती के सड़क पर जलजमाव हो गया है।
पानी का निकासी नहीं होने के कारण इस बस्ती में पानी बढ़ते बढ़ते अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। लगातार बारिश होने से और परेशानी बढ़ गई है। उनलोगों ने कहा कि नली-गली योजना से अगर सड़क बन गई होती तो यह परेशानी आज उत्पन्न नहीं होती। समाजसेवी रणविजय सिंह ने प्रशासन से जल निकासी करवाने की मांग की है।
परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…
परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…