बसंतपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद अमित व उप मुख्य पार्षद अरुण मैट्रिक व अधिकांश पार्षद साक्षर

0

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर नगर पंचायत का चुनाव व मतगणना होने के बाद अब यहां की जनता ने निर्वाचित उम्मीदवारों से नगर पंचायत के विकास पर भरोसा जताया है। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद अमित कुमार तथा उप मुख्य पार्षद अरुण कुमार सिंह दोनों की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है जबकि बसंतपुर नगर पंचायत के निर्वाचित वार्ड पार्षद कुछेक को छोड़ सभी साक्षर हैं। इसके बावजूद यहां की जनता इन सभी पर नगर पंचायत के विकास का भरोसा जताया है। वार्ड संख्या एक के वार्ड पार्षद कमल साह, वार्ड संख्या दो की पार्षद सविता देवी दोनों साक्षर हैं। वहीं वार्ड संख्या तीन के पार्षद कृष्णा सिंह साक्षर होते हुए भी राजनीति के जानकार बताए जाते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

वहीं वार्ड संख्या चार की पार्षद चंदा कुमारी इंटर पास है जबकि वार्ड पांच के पार्षद संजय कुमार मैट्रिक पास है जबकि वार्ड छह की पार्षद निशा कुमारी, वार्ड सात की समुंदरी देवी दोनों साक्षर बताई जाती हैं। वहीं वार्ड आठ की पार्षद नसीमा परवीन मैट्रिक पास और अनुभव रखने वाली महिला है। वहीं वार्ड नौ की पार्षद अख्तरी बेगम साक्षर है, वार्ड संख्या 10 के पार्षद वीरेश राम नन मैट्रिक हैं जबकि वार्ड 11 के पार्षद शैलेश तिवारी स्नातक हैं। इसके बावजूद भी यहां की जनता ने इन सभी पार्षदों पर विकास का भरोसा कर प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। अब यह देखना है कि यह है कि निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की आशाओं पर कितना खरे उतरते हैं, हालांकि इन जनप्रतिनिधियों के आगे काफी चुनौतियां भी हैं।