Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कैरल गीत से गुलजार होंगे गिरजाघर, प्रार्थना सभा का होगा आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : शहर समेत पूरे जिले में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को गिरिजाघर गुलजार रहेंगे। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के साथ उनका जन्मोत्सव मनाएंगे। गिरिजाघरों में प्रभु यीशु मसीह से संबंधित झांकियां भी सजाई गई हैं। जहां प्रभु यीशु एवं माता मरियम के जीवन से जुड़ी बातों को प्रस्तुत किया गया है। शहर के महादेवा स्थित फुल गोस्पल चर्च, छोटपुर के रोमन कैथोलिक चर्च एवं हरदिया मोड़ स्थित इमानुएल मिशन चर्च में यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसको लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। क्रिसमस ट्री एवं शांता क्लॉज के गेटअप बाजार में छाए हुए हैं। न सिर्फ ईसाई समुदाय के लोग बल्कि अन्य वर्गों के लोग भी क्रिसमस ट्री की खरीदारी कर रहे हैं। क्रिसमस को लेकर खासतौर पर केक एवं पेस्ट्री बाजार में है। शांता क्लॉज द्वारा बच्चों को इस दौरान गिफ्ट एवं चॉकलेट देने के रिवाज को देखते हुए बाजार में कई वेराइटी के चॉकलेट एवं गिफ्ट उपलब्ध हैं। जिंगल वेल, जिंगल वेल की धुन के साथ क्रिसमस कार्ड, क्रिसमस रिंग एवं क्रिसमस पेन बाजार में आए हैं। विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया क्रिसमस डे, विविध कार्यक्रम आयोजित जाटी, सिवान : जिला मुख्यालय स्थित डीवीएम पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या प्रभु ईशा मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालय के छात्र देव सिंह नेशांता क्लॉज के रूप में केक काटते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा बच्चों के बीच केक तथा मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर भाषण एवंसंगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेहरमैन चंद्रशेखर सिंह,निदेशक ज्ञान प्रकाश मिश्रा, प्राचार्य एसएन सिंह समेत काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वहीं गुठनी में द ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या समारोह आयोजित कर प्रभु ईशा मसीह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर वर्ग चार की ज्योती ने शांता क्लॉत का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर बच्चों के बीच केक तथा मिठाई बांटे गए। साथ ही प्रभु ईशा मसीह के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024