जनता से रूबरू होंगे नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जारी किया निर्देश

0
nirdesh

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज नगर पंचायत के क्षेत्रवासियों के समस्याओं के समाधान के लिए नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर नगर पंचायत के आम जनता से मिलने का समय निर्धारित किया है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति के अनुसार नगर कार्यपालक पदाधिकारी का जनता से मिलने का समय सोमवार से शुक्रवार दिन में 2:00 से 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि के लिए भी एक दिशा निर्देश जारी किया गया है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि को नगर कार्यपालक पदाधिकारी से मिलने के लिए पूर्वानुमति लेना जरूरी है। साथ ही कार्यालय में अनावश्यक रूप से वार्ड पार्षद व उनके प्रतिनिधि एवं आम जनता को कार्य समाप्ति के पश्चात कार्यालय छोड़ देने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali