सीएम नीतीश कुमार इसी माह निकल सकते हैं समाज सुधार यात्रा पर…..फिर शुरू हो सकता है जनता दरबार…..

0

पटना: कोरोना की तीसरी लहर की वजह से बंद हुए जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को इसी महीने फिर से शुरू किया जा सकता है। आधिकारिक तौर पर वैसेे तो अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है, पर ऐसी चर्चा है कि अगले सोमवार यानी 14 फरवरी से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को फिर से आरंभ किया जा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है। साथ ही चर्चा यह भी है कि इसी महीने सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर भी निकल सकते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

राज्‍य में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो गई थी। इसी दौरान तीन जनवरी को जब जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आए फरियादियों की एंटीजन जांच की गई थी, तब लगभग आधा दर्जन फरियादी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अतिरिक्त भोजन तैयार करने वाले कर्मी और तीन सिपाही भी संक्रमित निकले थे। इससे हड़कंप मच गया था। इसके बाद मंगलवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया था। यह कहा गया था कि कोरोना के मामलों की संख्या कम होने के बाद जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को पुन: शुरू किया जाएगा।

बाद के दिनों में सीएम आवास के कई स्‍टाफ कोरोना संक्रमित हो गए थे। फिर नीतीश कुमार स्‍वयं कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब कोरोना की रफ्तार थम गई है। संक्रमितों की संख्‍या काफी कम हो गई है तो जनजीवन पुराने ढर्रे पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पांच जनवरी को ही कोरोना की वजह से मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान को भी स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया था। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री इसी महीने के तीसरे हफ्ते समाज सुधार अभियान के लिए पुन: निकलने की संभावना है।