निश्चय संवाद में सीएम नीतीश कुमार ने गिनाईं 15 वर्षों की उपलब्धियां

0

जिले के विभिन्न विधानसभा व प्रखंडों में पार्टी ने अलग-अलग पदाधिकारियों को किया था प्रतिनियुक्त

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परवेज़ अख्तर/सिवान :-  जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों व प्रखंडों में जदयू की वर्चुअल रैली सोमवार को हुई। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही इसकी जानकारी आम जनता के बीच देने के लिए पार्टी के सांसद, विधायक, एमएलसी व पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए।

रैली को लेकर जदयू की तरफ से पार्टी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों व प्रखंडों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। बड़हरिया में जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल के नेतृत्व लोगों ने एलईडी पर मुख्यमंत्री को लाइव सुना। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष, माधव सिंह पटेल, जदयू नेता मुर्तुजा अली पैग़ाम, बाल्मीकि यादव, सौरभ कुमार कुशवाहा सहित प्रखंड कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं स्थानीय लोग शामिल थे।

होटल व कॉलेज के सभागार में लोगों ने सुनी सीएम की बातें

शहर के बबुनिया मोड़ समीप एक होटल में सदर विधानसभा से जदयू के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व चेयरमैन बबलू चौहान की अगुवाई में काफी संख्या में लोगों ने निश्चय संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने कहाकि आज जनता जंगल राज से उबकर नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। जनता को एनडीए की सरकार पर पूरा भरोसा है। पिछले 15 वर्षों में जो कार्य बिहार में हुए वह अपने आप में एतिहासिक हैं। वहीं जेडए इस्लामिया कॉलेज में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद गनी की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम को लोगों ने सुना। उन्होंने कहाकि प्रदेश की अल्पसंख्यक जनता सीएम के साथ है। नीतीश कुमार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए लाई गई योजनाओं से जनता को फायदा हुआ है।

रघुनाथपुर में पहुंची जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष

रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर, हुसैनगंज, हसनपुरा, रेनुआ, राजपुर सहित दर्जनों जगह जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह, जिप अध्यक्ष संगीता देवी ने एलईडी लगवा कर मुख्यमंत्री के संवाद को लोगों को दिखाया। जिशु सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना जदयू के कार्यकर्ताओं का फर्ज है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों पर ही इस बार का चुनाव होगा।

रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जदयू का निश्चय संवाद जिप अध्यक के साथ प्रखंड कृष्णा सिंह पटेल श्यामदेव सिंह, दिवाकर मिश्रा, पूर्व मुखिया दिलीप राउत, डॉ मदन साह, महेश पड़ित, जयराम पासी, उमेश पासी, इस मौके पर जिला पार्षद सुशील देवी, दुर्गावती देवी, जिला पार्षद प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप तिवारी, प्रखंड युवा अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, वशिष्ट सिंह, अनिल कुमार यादव, विजय सिंह, विक्रम सिंह, जेपी यादव, भीम सिंह, लालू यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अनुमंडल व जीरादेई में भी जगह-जगह लोगों ने सुना सीएम का संवाद

अनुमंडल में विधायक हेमानारायण साह, प्रो. अभय सिंह, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता हरिशंकर आशीष, मनोज कुमार त्यागी, गौरव कुमार, तिर्ब्जत कुमार, मनोज यादव, कमलेश सिंह, सुमन सोनी, मनोज त्यागी, गौरव कुमार, बबलू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह जगह एलईडी के माध्यम सीएम के संवाद को सुना। जीरादेई में विधायक रमेश सिंह कुशवाहा व राजेश सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली में हिस्सा लिया।

मौके पर विपेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, कुंदन मिश्रा, नीतीश पसवान, मनोरंजन श्रीवास्तव के अलावे अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। मैरवा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली निश्चय संवाद का टीवी पर प्रसारण जदयू कार्यकर्ताओं ने देखा। प्रखंड अध्यक्ष मूरली पटेल, पप्पू श्रीवास्तव, मनोरंजन श्रीवास्तव, वैरिष्टर यादव, धर्मनाथ सिंह, लक्ष्मण पुरी, सुरेंद्र प्रसाद समेत कई शामिल थे। हुसैनगंज प्रदेश महासचिव एकराम खान, प्रखंड अध्यक्ष राकेश बिहारी सिंह, विधानसभा प्रभरी मनोज सिंह, पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, सरपंच हीरालाल राम, मुजफ्फर इमाम व अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।