रघुनाथपुर एवं दारौंदा में सीओ ने अग्निपीड़ितों के बीच राशि का वितरण

0

परवेज अख्तर/सिवान : रघुनाथपुर एवं दारौंदा में बुधवार को अंचलाधिकारी द्वारा अग्नीपीड़ितों के बीच राशि का वितरण किया। राशि मिलने के बाद पीड़ित खुश दिखे। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन गांव में 21 फरवरी को चार लोगों की झोपड़ी जलकर राख हो गई थी। पीड़ितों में मैनेजर नोनिया, फुलमती देवी, प्रियंका देवी व पिंकी देवी शामिल हैं। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इन सभी के खाते में प्रति व्यक्ति 6800 की दर से 27200 सौ रुपये भेजी गई है। वहीं दारौंदा थाना क्षेत्र के बौनाजलालपुर में 28 फरवरी की चमेली देवी, शिवरातो देवी, तेतरी देवी के घर में हुई अगलगी के बाद सीओ पारसनाथ राय ने पीड़ित परिवार को चेक प्रदान किया। सीओ ने बताया कि चमेली देवी को 98 सौ रुपये का चेक प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि दो अन्य पीड़ितों को भी गुरुवार को राशि मुखिया के माध्यम से राशि प्रदान कर दी जाएगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali