पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक सभा आयोजित

0
mantry

परवेज अख्तर/सिवान : देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर विभिन्न संगठनों ने बुधवार को शोक व्यक्त किया तथा उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जॉर्ज साहब गरीबों, मजदूरों एवं असहाय समाज की आवाज बनकर उभरे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में समाजवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने देश के रक्षामंत्री के रूप में परमाणु परीक्षण के दौरान अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. अभिमन्यु सिंह, सुधीर जायसवाल, राहुल तिवारी,गौतम यादव, संजय पांडेय, नंदप्रसाद चौहान, जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, निकेश चंद्र तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, रमेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, शेर खां,प्रदीप सिंह, आदित्य कुमार, हैप्पी यादव, मुकेश कुमार बंटी, अर्जुन गुप्ता आदि उपस्थित थे। वहीं रामदेव विचार मंत्र ने भी शोक प्रकट किया। मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अभिषेक ने कहाकि केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी जितनी सादगी से उन्होंने जीवन व्यतीत किया वो हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने सही मायने में सादा जीवन उच विचार की परिकल्पना को समाज में साकार किया। इस मौके पर अनिल तिवारी, शैलेंद्र चौबे, शैलेश यादव, मनीष राम, राकेश चौबे, सुजीत सिंह, निलेश कुमार, विकास कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शहर के गौशाला रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति दिवस शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने देश को स्वतंत्र कराने में महात्मा गांधी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में 31 वर्ष तक स्वतंत्रता की लड़ाई के पश्चात भारत स्वतंत्र हुआ, जिसमें काफी लोग शहीद हुए। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता को एक सिरफिरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। महात्मा गांधी की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव विनयचंद्र श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, शमीम अहमद खान, हसनपुरा प्रखंड अध्यक्ष जावेद अली, इस्लामिया कॉलेज के तारिक सुजा, ओमप्रकाश मिश्र, मथुरा पंडित, मेराज अहमद, मनीर आलम,गोपाल प्रसाद, अर्जुन सिंह, बच्चा सिंह, सरोज कुमार गोस्वामी, वार्ड पार्षद मंसूर आलम, बाबुल खान, रुदल बागी, उमेश्वर प्रसाद ठाकुर, बजरंग सिंह, गणेश राम,हुमायूं जफर आदि उपस्थित थे। श्रीनगर स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।kendria mantry इस मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहर के गांधी मैदान में जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कुणाल आनंद, लालबाबू प्रसाद, कुंज बिहारी सिंह, महात्मा भाई,दयानंद ठाकुर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सिसवन प्रखंड के कचनार स्थित मध्य विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं पूर्व रक्षा मंत्री समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस के स्मृति में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर महान विभूतियों के व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर हरेंद्र यादव, उमेश भगत, मुन्ना दुबे, डिंपल कुमारी, मनोज वर्मा समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पचरुखी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बीडीओ ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने की शपथ दिलाई। उसके बाद महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीओ रामानंद सागर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो, युवा महावीर प्रसाद, अनिल यादव, महताब अली, प्रकाश पांडेय, जैद अबरार रौनक, अलसऊद अहमद, संतोष कुमार उर्फ आडवाणी, मिथिलेश राम, प्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।