हसनपुरा में अरंडा के पूर्व मुखिया के निधन पर शोक

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा निवासी व पूर्व मुखिया त्रिलोकी प्रसाद (65) के हृदय गति रुकने से बुधवार की देर रात निधन हो गया. निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई. गौरतलब हो कि पूर्व मुखिया दिवंगत त्रिलोकी प्रसाद 22 वर्षों तक अरंडा पंचायत मुखिया रहे थे. उनका पूरा परिवार सीवान में रहता है. बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. बुधवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया. गुरुवार की दोपहर उनका अंतिम दाह संस्कार स्थानीय वाण गंगा (दाहा नदी) के तट पर सीवान में किया गया. निधन के पश्चात शोक व्यक्त करने वाले में हसनपुरा प्रखंड के युवा अध्यक्ष महेश गुप्ता, अजय जयसवाल, अमृत जायसवाल, परशुराम प्रसाद, पंकज जयसवाल, आत्मा प्रसाद, उमेश प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल रहे.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed