छपरा

सदर अस्पताल के परिवार नियोजन परामर्श केंद्र में स्थाई व अस्थाई साधनों पर काउंसलिंग शुरू

  • परिवार नियोजन के बारे में जानकारी लेने पहुंच रही हैं महिलाएं
  • पुरूषों को भी दी जा रही जरूरी काउंसलिंग
  • महिलाओं को इच्छानुसार अस्थाई साधन भी नि:शुल्क उपलब्ध

छपरा: जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना संकट को लेकर सदर अस्पताल स्थित परिवार नियोजन परामर्श केंद्र को बंद कर दिया गया था। अब फिर से परिवार नियोजन परामर्श केंद्र संचालित कर दिया गया है। काउंसलर के द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी जा रही है व उन्हें जरूरी साधन उपलब्ध भी कराए जाते हैं। इस परामर्श केंद्र का मुख्य उदेश्य यह है कि लोगों को परिवार नियोजन के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। ताकि छोटा परिवार, सुखी परिवार की परिकल्पना को साकार किया जा सके। इस केन्द्र पर सभी दिवस मे परिवार नियोजन के सभी साधनों की उपलब्धता के साथ-साथ परामर्शी भी मौजूद रहती हैं। परामर्शी आने वाले सभी इच्छुक लोगों को उनके लिए जरूरी परिवार नियोजन के साधन चुनने मे सहायता कर रही हैं। केन्द्र को आकर्षक बनाने हेतु आवश्यक चित्रण और लेखन भी किया गया हैं।

स्थायी व अस्थायी साधन है उपलब्ध

फैमिली प्लानिंग कॉर्नर की काउंसलर बबिता कुमार ने बताया परिवार नियोजन कॉर्नर पर जरूरत के सभी स्थायी व अस्थायी दोनों ही साधन उपलब्ध होते हैं। जो परिवार स्थायी साधन का इस्तेमाल करना चाहते हैं जैसे कि पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण इत्यादि उन्हें अस्पताल में भेज दिया जाता है, जबकि अस्थायी साधन के रूप में अंतरा इंजेक्शन, कॉपर-टी, छाया, माला-एन, इजी पिल्स, कंडोम आदि फैमिली प्लानिंग कॉर्नर में दिया जाता है। उसके इस्तेमाल और सावधानियों की जानकारी भी परिवार नियोजन कॉर्नर में दी जाती है।

परिवार नियोजन के प्रति महिलाओं व पुरूषों में बढ़ रही रूचि

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा फैमिली प्लानिंग कॉर्नर की वजह से जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों में बहुत जागरूकता आ रही है। यहां लोगों को आसानी से परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी मिल जाती है व जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध हो जाती है। देखा गया है कि यहां से लाभ लेने वाले आम लोग भी अपने क्षेत्र में इसकी जानकारी देते हैं जिससे आसपास के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। परिवार नियोजन परामर्श केंद्र सार्थक सिद्ध हो रहा है। यहां पर महिलाएं साधनों के बारे में जानकारी लेने पहुँच रही है और इसे अपना भी रही है। पहले की तुलना में परिवार नियोजन के प्रति महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी अधिक जागरूक हो रहे है।

परिवार नियोजन के लिए ये तरीके हैं कारगर

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण में परिवार नियोजन की बहुत अधिक भूमिका है। सभी अस्पतालों में ‘अंतरा’ इंजेक्शन और ‘छाया’ गोली निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए यह इंजेक्शन तीन माह में एक बार लगाया जाता है, वहीं जो महिलाएं इंजेक्शन लगवाने से डरती हैं उनके लिए छाया गोली है। ये हफ्ते में 2 बार दी जाती है। उन्होंने बताया कि गर्भनिरोधक इंजेक्शन का स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। गर्भाशय के कैंसर से बचाव होता है। साथ ही हीमोग्लोबिन भी अच्छा हो जाता है। सही जानकारी नहीं होने के कारण बहुत साड़ी महिलाएं चाह कर भी परिवार नियोजन के साधन का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। इस दिशा में परामर्श केंद्र में महिलाओं को परिवार नियोजन साधनों की जानकारी देना काफ़ी कारगर साबित हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024