महाराजगंज के बड़का टेघडा गांव में चचेरे भाई ने मारा चाकू, स्थिति गंभीर

0

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेघडा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने अपने चचेरे भाई को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की स्थिति को गंभीर देख पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेघडा गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय थाना पहुंचा कर मामले की जांच शुरू कर दी। समाजसेवी श्री निवास यादव ने बताया कि घायल मुन्ना अपने घर के आगे था तभी इसके चाचा का लड़का सहित अन्य तीन ने चाकू से वार कर दिया।चाकू से पेट में लगने पर घर के लोगों ने सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया।