सड़क दुर्घटना में दारौंदा के युवक की कोडरमा में मौत

0

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सवान विग्रह निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की झारखंड के कोडरमा घाटी में शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को तब हुई जब मृतक का शव रविवार की सुबह उसके गांव पहुंचा। शव पहुंचते जैसे ही परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि पप्पू सिंह शनिवार को कार से रांची से सवान विग्रह घर आ रहे थे। कोडरमा घाटी में उनकी कार को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे पप्पू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश रांची में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करते थे। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व हीं हुई थी। उन्हें एक तीन साल का पुत्र भी है। पत्नी अपने मायके पटना में थी। राजेश पत्नी का लेकर घर लाने वाले थे, तब तक दुर्घटना की सूचना ने सबको झकझोर कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रविवार को मृतक का शव सवान विग्रह गांव पहुंचने पर गांव मे शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी, दरौंदा प्रमुख बेबी सिंह, रवि कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद जर्नादन सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali