दरौली: रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के महिला समेत चार लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए

0

परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के दरौली थाना के बेलांव गांव के पश्चिम टोला में बुधवार की रात रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के महिला समेत चार लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आग की लपटों को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझा कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका चल रहा है। घायलों की पहचान बेलाव गांव निवासी मुन्ना गुप्ता, दीपक कुमार, चंदेश्वर भगत एवं गीता देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

aag lagi

वहीं सूचना पर पहुंची नगर थाना की टीम ने मामले की जांच कर स्थानीय थाना को सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गीता देवी परिवार के सदस्यों के लिए भोजन बना रहीं थी। तभी गैस सिलेंडर से चूल्हे में लगे पाइप में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण गीता देवी पहले झुलस गईं। यह देख घर में मौजूद मुन्ना गुप्ता आग बुझाने के लिए दौड़े तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

ag me jhulse

देखते ही देखते आग को बुझाने के प्रयास में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जख्मी लोगों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफल हुए। इसके बाद घायल चारों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले में जांच के लिए जिला समादेष्टा पदाधिकारी ममता कुमारी गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंची और झुलसे लोगों का बयान दर्ज किया। घायलों ने अपने फर्द बयान में बताया कि अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और सभी इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना नहीं दी थी।

jhulse