दारौंदा: बीडीओ व सीओ ने लिया घाटों का जायजा

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पदाधिकारियों ने बगौरा, रुकुंदीपुर, सिरसांव, कौथुआ सारंगपुर आदि तालाब घाटों की बुनियादी सुविधाएं का जायजा लिया तथा संबंधित लोगों को कई सुझाव दिए। पदाधिकारियों ने कहा कि छठ पूजा को ले लोगों की सुविधा के लिए प्रखंड के 21 घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई। गोताखोर 30 अक्टूबर की शाम एवं 31 अक्टूबर की सुबह तक अर्घ्य के दौरान तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पांडेयपुर के पुरैना पोखर घाट, सहदौली में भरत महतो एवं पुपहिया घाट फलपुरा में अजय कुमार यादव, बालबंगरा पंचायत के काली स्थान पोखरा बावड़ियां घाट पर अमरजीत राम, सिरसांव पंचायत के सिरसांव मठिया पोखरा घाट पर राजीव भारती एवं रवींद्र कुमार गुप्ता, बीआरसी के समीप पोखरा पर संजीव कुमार भारती एवं अमित कुमार, हड़सर पंचायत के शिव मंदिर सामूहिक छठ घाट हड़सर पूर्वी घाट पर विशाल कुमार यादव एवं बलिराम सिंह, कौथुआ सारंगपुर पंचायत के नवलपुर छठ घाट पर शिवजी राम, शिव मंदिर सामूहिक छठ घाट अभुई में मुनमुन शर्मा एवं अमित कुमार यादव, रमसापुर पंचायत के रमसापुर सामूहिक छठ घाट पर सुमित कुमार सिंह एवं अमरजीत राम, छेरही पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सामूहिक छठ घाट उस्ती पर वीरेंद्र कुमार यादव एवं मिथिलेश कुमार राम, बगौरा पंचायत में बगौरा शिव मंदिर के पास छठ घाट पोखरा पर चौधरी चरण यादव एवं विवेक कुमार राम, पिनर्थु खुर्द पंचायत में पिनर्थु खुर्द पोखरा पर मनोज कुमार राम, पसीवड़ बाजार स्थित पोखरा घाट पर कुंदन कुमार सिंह, रुकुंदीपुर पोखरा पर भानू प्रताप सिंह, जलालपुर में कचहरी पोखरा पर अनिल कुमार यादव एवं परमात्मा राम, भीखांबाध शिव मंदिर पोखरा पर अयोध्या राम, कोड़ारी कला में लीला साह पोखरा पर संजीव भानु प्रताप सिंह, रामगढ़ा स्थित छठ घाट पर वीरेंद्र कुमार राम, मड़सरा छठ घाट पर शैलेश कुमार राम, पकवलिया के ढेबर छठ घाट पर बिरल विकेश कुमार एवं रसूलपुर में मंदिर के समीप छठ घाट पर राजेश कुमार राम गोताखोर की तैनाती की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024