दारौंदा: विद्यालयों में बच्चों को खिलाई गई नीली एवं पिंक गोली

0
animia

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नीली एवं पिंक गोली खिलाई गई। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि एनीमिया से होने वाली परेशानियों को लेकर नीली एवं पिंक गोली को खिलाई जा रही है। स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को नीली एवं पिंक गोली खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया गया कि भारत से इस बीमारी को दूर करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इसमें छह से 59 माह तक के बच्चों में आयरन व फोलिक एसिड की दवा खिलानी है। इस दवा को आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल व आशा के माध्यम से देनी है। स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को प्रत्येक बुधवार को आयरन की गुलाबी गोली खिलाई जा रही है। साथ ही कक्षा छह से 12 वीं तक के बच्चों को नीली रंग की गोली खिलानी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मध्य विद्यालय दारौदा, मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंछा, माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला, मध्य विद्यालय सर्वोदय रामगढ़ा आदि विद्यालयों में बच्चों को गोली खिलाई गई।