दारौंदा: केंद्रीय विद्यालय में कमरे के अभाव में आठवीं की कक्षा हुई बंद, दो कक्षाएं हो रही संचालित

0
school

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के गौरीशंकर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में चल रहे केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज कमरे के अभाव में एक अप्रैल 2023 -24 शैक्षणिक सत्र में मात्र दो कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कक्षा नौ एवं 10 वीं कक्षा चल रही है। फिलहाल कक्षा आठ कमरे के अभाव में बंद हो गई। कक्षा नौ एवं 10 वीं कक्षा तक पठन पाठन चल रहा है। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज का अस्तित्व बनाए रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों द्वारा कमरे उपलब्ध कराना होगा। शिक्षकों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के पीछे कई वर्षों से नए भवन बनकर तैयार है, लेकिन इस कमरे में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। अगर बने हुए कमरे केंद्रीय विद्यालय को दे दिया जाता तो कक्षाएं बंद नहीं होती। केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज की स्थापना 2012 ई. में हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

उस समय कक्षा एक से छह तक की पढ़ाई शुरू हुई थी। उस समय छह कमरे उपलब्ध कराया गया था। 2013 में कक्षा दो से सात तक की पढ़ाई हुई। 2014 में कक्षा तीन से आठ तक की पढ़ाई हुई। 2015 में कक्षा चार से नौ तक पढ़ाई हुई थी। 2016 में कक्षा पांच से 10 तक पढ़ाई हुई तथा वर्ष 2017 में भी कक्षा पांच से 10 तक पढ़ाई हुई थी, 2018 में कक्षा पांच से 10 तक पढ़ाई हुई थी। कमरे की स्थिति जर्जर होने के कारण वर्ष 2018 में पांचवीं में नामांकन नहीं किया गया। वर्ष 2019 में कक्षा छह से 10 तक पढ़ाई,वर्ष 2020 में कक्षा सात से 10 तक, 2021 में कक्षा सात से 10 तक, 2022 में कक्षा आठ से 10 तक की पढ़ाई चल रही है, जबकि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कमरे के अभाव में महज दो कक्षाएं कक्षा नौ एवं 10 का संचालन होगा। कक्षा आठ में बच्चों का नामांकन नहीं लिया गया।

फिलहाल कक्षा नौ में 39 एवं 10 में 38 छात्र- छात्राएं नामांकित है। इस संबंध में प्राचार्य अभिमन्यु यादव ने बताया कि कमरे जर्जर होने के कारण एक अप्रैल से 2023 से दो कक्षाएं संचालित हो रही हैं। शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर दो कमरे उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था, लेकिन गौरी शंकर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज अपनी असमर्थता जताई है। विद्यालय परिवार कक्षा नौ एवं 10 का संचालन करेगी। प्राचार्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज के लिए बगल में ही पांच एकड़ जमीन प्रशासन द्वारा सर्वे कर बिहार सरकार के राजस्व विभाग को भेजा गया था, लेकिन यह अधर में लटका हुआ है। इधर 2020 में एक बार फिर से भेजा गया है। इसके बाद भी कोई प्रक्रिया अब तक नहीं हुई। इस कारण सत्र 2023-24 में आठवीं कक्षा को बंद कर दिया गया।