दारौंदा: खरीफ महोत्सव में किसानों को उन्नत खेती की दी गई जानकारी

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृषि विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों ने किसानों को धान बीज चयन करने, तकनीकी खेती से उत्पादन करने संबंधित विस्तृत जानकारी दी। अनुमंडल पदाधिकारी ने तकनीक से खेती करने एवं बीज छटाई व उपचार, नर्सरी, रोपाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन, फसल में बीमारी व उपचार आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कृषि पदाधिकारी ने खेतों में रासायनिक खादों व दवाओं तथा मिट्टी जांच की विधि पर चर्चा की। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने धान के प्रभेदों एवं उससे होने वाले पैदावार के संदर्भ व लाभ के बारे में जानकारी दी। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि किसानों को कृषि विभाग द्वारा बताए गए तकनीकी से खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस मौके पर मृत्युंजय कुमार सिंह, संजय कुमार, शशि भूषण प्रसाद, सुनील तिवारी, शशि शेखर, उपेंद्र कुमार सिंह समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।