दारौंदा: कृषि फार्म में आग लगने से कई सूखे पेड़ जले

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के धनौती स्थित कृषि फार्म में गुरुवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद जंगल से धुंआ निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना कृषि फार्म में कार्यरत कर्मी को दी। वहीं कर्मी ने इसकी सूचना कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी को दिया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचती कृषि फार्म में कई सूखे पेड़ जलकर बर्बाद हो गए।

कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता ने बताया कि आग लगने की सूचना पर महाराजगंज, दारौंदा, पचरुखी सहित अन्य प्रखंडों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी ने बताया कि कृषि फार्म में लगे पेड़ों का टेंडर होने वाला था, तब तक कृषि फार्म में आग लग गई। आग कैसे लगी, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। विदित हो कि कृषि फार्म के कई वर्षों से सूखे पेड़ का टेंडर नहीं होने के कारण कई पेड़ गिरे हुए थे। वहीं कृषि फार्म में चारदीवारी नहीं होने के कारण किसी भी तरफ से लोगों का आना जाना लगा रहता था।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024