हुसैनगंज में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को जलाया

0
dhejh ke liye hatya

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव में दहेज के लिए 21 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है। इस संबंध के युवती के भाई ने छह को नामजद किया है। पूर्णिया जिले के महेंद्रपुर गांव निवासी राजा कुमार सिंह ने आवेदन में बताया कि उनकी बहन मनीषा कुमारी की शादी दिसंबर 17 में हबीबनगर के रहने वाले पारसनाथ सिंह के पुत्र राजेश सिंह से हुई थी। 11 सितंबर को मनीषा के पति राजेश सिंह के मामा संतोष सिंह (पूर्णिया) ने फोन पर बताया कि उल्टी होने के कारण मनीषा की मौत हो गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

खबर सुनकर बदहाल मनीषा के मायके वालों ने मनीषा के ससुरालवालों से फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की पर किसी ने फोन नहीं उठाया। हबीबनगर निवासी एक ग्रामीण ने उन्हें बताया कि मनीषा के ससुरालवालों ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मनीषा की हत्या कर दी है और शव को जला रहे हैं। मृतका पांच माह की गर्भवती भी थी।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतका के भाई ने 6 लोगों को हत्यारोपित किया है। जिसमें पति राजेश सिंह, ससुर पारसनाथ सिंह, सास इंदु देवी, देवर धनंजय सिंह, ननद निक्की देवी व रिंकू देवी का नाम शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति राजेश सिंह व ससुर पारसनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।