महाराजगंज में मछली मारने के दौरान डूबने से हुई मौत

0
dead

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया गांव में गुरुवार की रात्रि मछली मारने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक बलिया निवासी रमेश बिद (50) बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है बलिया निवासी रमेश बिद गुरुवार की रात्रि गांव स्थित चंवर में मछली मारने गया था। शुक्रवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई। स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जब वे चंवर की तरफ गए तो रमेश बिद का शव पानी के ऊपर उपलाता हुआ दिखाई दिया। यह देख स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। पुअनि कुमार वैभव दलबल के साथ पहुंच शव को पानी से निकलवा आगे की कार्रवाई में जुट गए। रमेश बिद की मौत के बाद उसकी पत्नी संयोगिता देवी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वहीं महिलाएं उसे किसी तरह संभाल रहीं थी। मृतक को तीन पुत्र एवं दो पुत्री है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।