वर्तमान वार्ड सदस्य की मौत गांव में पसरा मातम

0
Dead body in a mortuary

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड के सकरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ वार्ड सदस्य बिपिन बिहारी दुबे का निधन शुक्रवार रात हो गया. वह काफी दिन से बीमार चल रहे थे. परिजनों की माने तो वार्ड सदस्य करीब एक साल से किडनी का इलाज करा रहे थे. मौत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक बिपिन बिहारी दुबे राजनीति में रुचि रखने वाले व्यक्ति थे. वे एक अच्छे समाज सेवी भी थे. मनिया गांव निवासी दीना नाथ दुबे के एकलौते पुत्र बिपिन बिहारी दुबे के निधन के बाद चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक को दो लड़के च दो लड़की है. बड़ी लड़की वंदना की शादी इसी वर्ष हुयी है. निधन की सूचना के बाद सकरा पंचायत के मुखिया ललिता कुमारी, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिला अध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू द्विवेदी, पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रकाश सिंह, वार्ड सदस्य कन्हैया सोनी आदि ने परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुये हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali